फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Jun 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें घटना स्थल रोहतक जिले का है, जिसके चलते महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक थाना भेज दी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह रोहतक के हिसार बाईपास पर एक कॉलोनी में रहती है। वहां चार साल पहले उसकी जान-पहचान बिहार के सारण जिले के बगोलिया निवासी सतेंद्र के साथ हुई थी। सतेंद्र ने उससे शादी करने की बात कहीं। इसके बाद आरोपी ने उसको होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
आरोपी उसको गुमराह कर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर रोहतक महिला थाना भेज दी है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें