फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जेठ की हत्या करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उचाना की जय माता कॉलोनी में जेठ की हत्या करने की आरोपी महिला कुसुम को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जय माता कॉलोनी निवासी सोनिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके भाई सोनू का निधन हो चुका है। उसकी भाभी कुसुम और बड़ा अविवाहित भाई धर्मबीर एक ही मकान में रहते थे। दोनों में अनबन रहती थी। 30 मई की सुबह करीब चार बजे सभी सोए हुए थे तो उसकी भाई और भाभी में झगड़ा होने की लगा। आवाज सुनकर सभी उठ गए।
उसने देखा कि उसकी भाभी चाकू से भाई धर्मबीर के छाती व शरीर पर कई किए। परिजनों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो भाभी ने अपने जेठ के सिर पर ईंट से वार करने के साथ चाकू से वार किए। इसके कारण उसके भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेठ की हत्या करने की आरोपी कुसुम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें