फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और उसके साथी पर आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो होने की बात कहकर ब्लैकमेल किया और उससे 60 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक निजी होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि कैथल जिले के गांव चौशाला निवासी साहिल के साथ उसकी दोस्ती थी। उसकी किसी बात को लेकर साहिल के साथ अनबन हो गई। साहिल ने उसका नंबर कैथल जिले के गांव कोटड़ा निवासी आदर्श को दे दिया। आदर्श उसे फोन करने लगा, लेकिन उसने उसके फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद आदर्श ने उससे कहा कि उसके फोन में उसके अश्लील फोटो और आधार कार्ड है। आरोप लगाया कि उसने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। युवती ने कहा कि वह अपने फोटो और आधार कार्ड लेने के लिए आदर्श के पास कैथल गई। यहां आदर्श ने उससे 60 हजार रुपये फोटो के बदले देने की बात कही। युवती ने कहा कि उसने 60 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आदर्श ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे। आदर्श उसे कैथल के ही एक निजी होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो ले लिए। आरोप है कि आदर्श ने पीड़िता के पिता को यह बात किसी को बताने पर युवती को उठाने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आदर्श पर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और साहिल के खिलाफ सहयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें