फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: मुस्कान अस्पताल की संचालक महिला चिकित्सक से मांगी फिरौती, बदमाश बोले- 20 लाख दीजिए, नहीं तो मारेंगे गोली

Fri, 08 Aug 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि नागरिक अस्पताल में चिकित्सक की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट और 11 बजकर 55 मिनट के बीच अज्ञात नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में मुस्कान अस्पताल संचालक महिला चिकित्सक को फोन पर अज्ञात ने फिरौती मांगी है। अज्ञात ने धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मुस्कान अस्पताल की संचालक डॉ. मोनिका पूनिया ने पुलिस एफआईआर में सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर सात-आठ में थाना के सामने ही उनका अस्पताल है।

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में चिकित्सक की नौकरी के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोला हुआ था। सात अगस्त को सुबह 11 बजकर 28 मिनट और 11 बजकर 55 मिनट के बीच अज्ञात नंबर से कॉल आई। उसने फोन उठाया तो अज्ञात ने उसे धमकी दी। 20 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो गोली मार दूंगा। इससे वह डर गई और इसके बारे में उसके चिकित्सक पति को बताया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें