फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रणधीर चहल बने पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के शाखा प्रधान

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी15-शपथ लेते हुए गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के नवनियुक्त पदाधिका - फोटो : reasi news
विज्ञापन
उचाना। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से संबंधित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उचाना शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें रणधीर चहल को शाखा प्रधान चुना गया। वहीं नरेश धनखड़ी को चेयरमैन, विरेंद्र डूमरखा को सचिव, दर्शन को कोषाध्यक्ष और मंजीत खरकभूरा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

यूनियन महासचिव महावीर तारागढ़ और राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान विभाग के कई कर्मचारियों ने दूसरे संगठन को छोड़कर यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की। चुनाव में जिला प्रधान संजय राठी, राज्य मुख्य संगठन सचिव सुरेश जांगड़ा और मंजीत टंडन भी मौजूद रहे।
राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की एकजुटता जरूरी है। सभी पदाधिकारी कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें