फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी02-पुलिस गिरफ्त में अवैध ह​थियार के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : reasi news
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए स्टाफ ने मुआना से बिंदराला जाने वाली सड़क पर कच्ची ड्रेन के पास से एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुआना निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम शनिवार को गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर तलाशी ली तो पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार का लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। थाना प्रभारी सतीश कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें