फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तिजारा में बल्ली पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ

Sat, 13 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। तिजारा में रामलीला के आयोजन को लेकर बल्ली पूजन करते हुए सैनी समाज के लोग
विज्ञापन
भिवाड़ी। तिजारा में वर्षों बाद एक बार फिर डॉ. अर्जुन देव की ओर से स्थापित रामलीला का आयोजन शुक्रवार सुबह बल्ली पूजन के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक माहौल में हुई जिसमें सैनी समाज के प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसे और भी विशेष बना दिया।
विज्ञापन

रामलीला आयोजन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता का स्पष्ट माहौल देखा गया। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कृष्ण सैनी (प्रधान, सैनी समाज), पुरुषोत्तम सैनी (वरिष्ठ अधिवक्ता), कमलेश सैनी (पूर्व अध्यक्ष), झाबुआराम सैनी (सभापति), शिवचरण सैनी (अध्यक्ष, शिवचरण क्लब), सुधांशु गौतम और जयप्रकाश यादव (प्रधान, पंचायत समिति) सहित आयोजकों ने सैनी समाज और समस्त स्थानीय नागरिकों से रामलीला में तन, मन और धन से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

आयोजकों ने अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को सनातन धर्म, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र और भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने हेतु रामलीला में सक्रिय रूप से सहभागी बनाएं।
तिजारा की यह रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
आयोजक मंडल का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में धार्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक गर्व को जागृत करते है। रामलीला का यह आयोजन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और इसमें स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें