जींद। एएसआई संदीप की मौत के बाद रविवार को परिजनों को सांत्वना देने के लिए राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, यूपी से विधानपरिषद के सदस्य संजय लाठर पहुंचे। इन नेताओं बताया कि एएसआई संदीप बहुत ईमानदार छवि के थे। उनके बारे में उन्होंने पता किया है।
इस दौरान राज्यसभा सांसद ने परिवार को सरकार की तरफ से हर तरह की सहायता के लिए आश्वस्त किया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में जातीय सिस्टम हावी हो रहा है। इसके कारण पुलिस को भी बदनामी मिल रही है।
विभागों में तालमेल के साथ काम करने की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी रस्म क्रिया होगी। इसके बाद सोमवार को परिवार व कमेटी के सदस्य सीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
इसमें सरकार ने उनकी पत्नी की नौकरी, बच्चों की शिक्षा समेत जो अन्य मांग मानी थी। उनको पूरा करवाने और एएसआई संदीप को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उनको विश्वास है कि सीएम उनकी मांग को पूरा करेंगे।