फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-स्कूल बस की टक्कर में रामराय निवासी हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद-हांसी रोड पर हिसार जिले के राजथल गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे निजी स्कूल बस और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में जींद के रामराय गांव निवासी कार चालक हेड कांस्टेबल नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। नरेंद्र नारनौंद थाने में तैनात था और सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं, हादसे के बाद स्कूल बस चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी मनोज ने बताया कि वह नारनौंद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में लापरवाही से निजी स्कूल की बस आ रही थी। बस चालक ने पहले उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद पीछे आ रही कार को कुचल दिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोककर देखा तो दूसरी गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल था। राहगीरों की मदद से उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने कार सवार 35 वर्षीय नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। नारनौंद थाना के इंस्पेक्टर नायब सिंह ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में स्कूल बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 साल पहले बतौर सिपाही हुआ था नियुक्त
नरेंद्र 17 साल पहले 2004 में पुलिस बतौर सिपाही नियुक्त हुआ था और अपनी योग्यता के दम पर वह हवलदार बना। तीन साल पहले ही नरेंद्र का तबादला हांसी से नारनौंद थाना में हुआ था। नारनौंद गांव से नजदीक होने के कारण अक्सर छुट्टी लेकर नरेंद्र घर आता था, लेकिन शुक्रवार को हादसे ने इस सफर को रोक दिया।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र की दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी 14 साल, छोटी बेटी आठ साल और पांच साल का बेटा है। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र गांव में सबसे शरीफ लड़कों में था। हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें