फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने छीनी लाइसेंसी बंदूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन के नजदीक युवक से उसकी लाइसेंसी बंदूक छीनने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुलानी गांव निवासी अश्वपति ने शिकायत में बताया कि उसके पास 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक है। उसने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के लिए एसडीएम कार्यालय जींद में जमा कराया हुआ है। 11 फरवरी दोपहर को वह बंदूक की सफाई कराने के लिए शहर की एक दुकान पर जा रहा था। जींद के रेलवे जंक्शन के पास पीछे से एक बाइक पर जुलानी निवासी विक्की और एक अन्य युवक आए। इसके बाद उन्होंने उसके कंधे पर टंगी बंदूक छीन ली और फरार हो गए। वह विक्की के घर पर पहुंचा लेकिन वह घर पर नहीं मिला। जांच अधिकारी एएसआई नीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें