फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मां-बेटी का अपहरण करने के आरोप में पति नामजद व 15 अन्य पर मामला दर्ज

Mon, 06 Feb 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। भगत सिंह कालोनी में दंपती विवाद के चलते पति ने कुछ लोगों के साथ मिल कर पत्नी तथा बेटी के अपहरण का आरोप है। विरोध करने पर महिला के मां बाप के साथ मारपीट की। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक नामजद केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगत सिंह कालोनी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी पायल की शादी बीरबल नगर निवासी प्रवीण के साथ हुई है। दोनों का आपस मे विवाद चला आ रहा है। जिसके चलते उसकी बेटी पायल अपनी बेटी के साथ भगत सिंह कालोनी में रह रही थी। शनिवार रात को प्रवीण कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा ओर उसकी बेटी पायल तथा दोहती को जबरन गाड़ी में डाल लिया। जब उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शहर थाना नरवाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर प्रवीण को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें