फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजेश ढुल बने साउथ एशिया में नंबर-1 कॉन्सेप्ट डिजाइनर

विज्ञापन
13जेएनडी48-राजेश ढुल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक्सकॉन में रामराये निवासी राजेश ढुल नंबर-1 कॉन्सेप्ट डिजाइनर बन गए हैं। एक्सकॉन 9 से 13 दिसंबर तक बंगलूरू में हुआ था। निर्माण उपकरण और नेक्स्ट जेन टेक्नोलॉजी का एक ऐसा महाकुंभ है जहां दुनिया भर के दिग्गज अपनी नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन करते हैं।
इसमें एशिया की बहुआयामी कंपनियों का क्षेत्र जो प्रदर्शनी के लिए डिजाइन किया गया था। इसमें साउथ एशिया की सबसे बड़ी निर्माण व्यापार प्रदर्शनी, एक्सकॉन 2025 में 6,500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र कॉन्सेप्ट डिजाइनर को राजेश ढुल ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

ऐसे राजेश ढुल ने स्थापित किया कीर्तिमान
इस प्रतिष्ठित मंच पर राजेश ढुल ने एक व्यक्तिगत क्षमता में कीर्तिमान स्थापित किया है। व्यक्तिगत डिजाइनर के रूप में नंबर वन स्थान पर सबसे बड़े क्षेत्र पर अपने कौशल कॉन्सेप्ट आर्किटेक्चर, ब्रांड साइकोलॉजी, प्रोडक्ट पोजिशनिंग जैसी क्षमताओं से डिजाइन क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाई। राजेश ढुल ने यह डिजाइन पोर्टफोलियो प्रमुख वैश्विक निर्माण उपकरण ब्रांडों के लिए बनाया गया जो इस इवेंट की भव्यता को दर्शाता है।
यह सम्मान राजेश ढुल के लिए बड़ी उपलब्धि
राजेश ढुल का कहना है कि यह सम्मान उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। यह ट्रेड शो सिर्फ मशीनों का प्रदर्शन नहीं है बल्कि भारत के बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह प्रदर्शनी निर्माण क्षेत्र में निर्माण उपकरण और अगली पीढ़ी की तकनीक के लिए नए मानक स्थापित कर रही है।
विज्ञापन

राजेश ढुल खाप आइडियोलॉजी को अपना विशेष प्रेरक एवं आदर्श मानते हैं। बताया कि खाप आइडियोलॉजी की प्रेरणा अध्यात्म दुनिया को नयी दिशा दे सकता है। इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप प्रधान हरपाल ढुल व नौगामा खाप प्रधान सुरेश बहबलपुर ने राजेश ढुल को खाप का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि ये हमारी युवा पीढ़ी के लिए डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रेरणा का काम करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें