फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजबीर शामदो बने परिवहन कर्मचारी संघ के चेयरमैन

Mon, 11 Nov 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी07-मुख्यातिथि तेजेंद्र ढुल को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार को डिपो कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सदस्य कृष्ण सिंह ने की, जबकि संचालन राजबीर ने किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष सतबीर सिंह बूरा, जिला मंत्री विनोद शर्मा व धर्मेंद्र सीवन शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से राजबीर शामदो को चेयरमैन, राजबीर सिंह मलिक को प्रधान, राजेश शर्मा निर्जन को सचिव, जोगिंद्र सिंह मोर को कोषाध्यक्ष, सोमदत्त को उपप्रधान, महेंद्र सिंह धनाना को वरिष्ठ उपप्रधान, विरेंद्र को उपप्रधान, कुलदीप जांगड़ा को संगठन सचिव, सुखबीर वत्स को सहसचिव, रामफल चाबरी को ऑडिटर, जसमेर रेढू को प्रवक्ता, राजेश को सहसचिव, अनिल को सहसंगठन सचिव नियुक्त किया गया।

10जेएनडी07-मुख्यातिथि तेजेंद्र ढुल को सम्मानित करते संघ के पदाधिकारी। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें