फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 75 लाख रुपये से रजबहा रोड की होगी मरम्मत

Sat, 11 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी16: स्पेशल रिपेयर के तहत हुआ रजबाहा रोड सड़क पर कार्य। स्रोत: प्रशासन।
विज्ञापन
उचाना। करीब 2.52 किलोमीटर रजबहा रोड की करीब 75 लाख रुपये की राशि से मरम्मत की जाएगी। पीडब्लयूडी ने स्पेशल रिपेयर के तहत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से लेकर रेलवे माल गोदाम तक सड़क की स्पेशल रिपेयर होगी। यहां पर गड्ढे बनने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। शहर में नेशनल हाईवे से आने के लिए प्रमुख रास्ता है। वाहन चालक जाम से बचने के लिए भी इस रास्ते से मंडी में आते-जाते है।

वाहन चालक राजू, अमन और देव ने कहा कि शहर का प्रमुख रजबाहा रोड गड्ढों में तबदील हो चुका है। यहां पर सड़क कम गड्ढे अधिक थे। गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

काफी समय से नए सिरे से निर्माण या स्पेशल रिपेयर की मांग विधायक से की थी। ये मांग अब पूरी हो चुकी है। सड़क की स्पेशल रिपेयर होने से आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर होगी। शहर का सबसे प्रमुख रोड होने के चलते यहां पर आवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन


वर्जन

स्पेशल रिपेयर के तहत रोड को ठीक करने का काम चल रहा है। करीब 2.52 किलोमीटर की सड़क की स्पेशल रिपेयर पर करीब 75 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। -विक्रम सिंह, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, उचाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें