11जेएनडी15: नीट और आईआईटी–जेई की बुक बैंक में पुस्तक जमा करवाते हुए तमन्ना शर्मा। स्रोत : संस्थ
नरवाना। शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए शहरी शिक्षा समिति और राह क्लब नरवाना के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बुक बैंक में विस्तार किया गया। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना शर्मा निवासी हरी नगर नरवाना ने 10वीं, 12वीं, नीट और आईआईटी–जेई की पुस्तकें बुक बैंक को दान कर एक नई मिसाल कायम की। तमन्ना ने कहा कि हमारे घरों में पड़ी अनुपयोगी किताबें किसी जरूरतमंद विद्यार्थी के लिए नई राह बना सकती हैं। संवाद