फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 100 मीटर दौड़ में रजत और 400 में अंकुश सबसे तेज दौड़ा

Sat, 23 Aug 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी22-चार किलोमीटर दौड़ में भाग लेते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय उच्च विद्यालय डूमरखा कलां में शनिवार को हर्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने शिरकत की। इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने कला और खेलकूद में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान 100 मीटर, 400 मीटर और चार किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इसके साथ-साथ बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग बनाकर कला में भी अपनी रचनात्मकता दिखाई। अलग-अलग कक्षाओं से हुए मुकाबलों में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यातिथि सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने सम्मानित किया।
वहीं स्कूल इंचार्ज नीलम ने विजेताओं को पौधे भेंट किए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नीलम ने बच्चों को खेलों और शारीरिक शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बराबर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर वेद प्रकाश, नरेश कुमार, अंजू, सुदेश, रितु और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
100 मीटर दौड़ में कक्षा छठी से रजत, कक्षा-7 से दिलजान, कक्षा-8 से आशीष, कक्षा-9 से गुरमीत, कक्षा-10 से अरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में कक्षा-6 के अंकुश, कक्षा-8 के नवी, कक्षा-9 के यशवीर और कक्षा-10 के शिव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार किमी. दौड़ में समीर प्रथम, गौरव द्वितीय, शक्ति तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें