27जेएनडी11: जुलाना में एसडीएम होशियार सिंह टीकाकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ कार्याल
जुलाना। एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी अभियान चलाया गया है। स्कूलों में अभिभावकों के साथ पीटीएम आयोजित करके अभिभावकों को किशोरियों के टीकाकरण के महत्व के बारे में बताएं।
एसडीएम होशियार सिंह मंगलवार को जुलाना कार्यालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। यह टीका बेटियों को भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अहम भूमिका निभाएगा। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि कोई भी पात्र छूट न जाए।
उन्होंने कहा कि भ्रामक जानकारियों के कारण कुछ अभिभावक टीकाकरण से बचते है। चिकित्सकों के वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं और उनकी भ्रांतियां दूर करें।
एसडीएम होशियार सिंह ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को दी जाने वाली आयरन फोलिक एसिड व एल्बेंडाजोल की गोली निर्देशानुसार ही दी जाए ताकि परिणाम बेहतर हों और एनीमिया मुक्त भारत अभियान में तेजी लाई जा सके।
एसडीएम ने आमजन से अपील की वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और बच्चों के स्वस्थ व सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।