फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धुंध गहराई, तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना

Sun, 29 Jan 2017 12:13 AM IST
बारिश के बाद धुंध गहराई, तीन दिन मौसम साफ रहने की संभावना
विज्ञापन
धुंध के कारण लाइट जलाकर चलते वाहन चालक। - फोटो : bureau
विज्ञापन
दो दिन तक हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम के तेवर बदले रहे। जहां एक ओर सुबह घनी धुंध के कारण लोगों को परेशानी हुई, वहीं दिन भर धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। शनिवार सुबह से ही घनी धुंध रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता सुबह सात बजे महज दो से तीन मीटर तक ही रही। करीब साढ़े 11 बजे तक धुंध असर बना रहा। इससे पहले शुक्रवार रात से ही धुंध का असर दिखना शुरू हो गया था। दिन के समय करीब दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। शाम के समय भी जल्दी ही ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी पहाड़ों पर गिरी बर्फ और आसपास के क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि के कारण तापमान गिर सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री रह सकता है।
विज्ञापन


फसलों को होगा लाभ
बेशक ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में फसलों पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा। ठंड बढ़ने के साथ ही ओस और धुंध के कारण गेहूं की फसल में पैदावार बढ़ेगी। कृषि विकास अधिकारी डॉ. कमल सैनी के अनुसार बारिश से किसानों को काफी लाभ हुआ है। एक ओर जहां पानी की बचत हुई है, वहीं बारिश फसल के लिए लाभदायक होगी।

अगले माह में फिर बारिश की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के कारण अगले माह के सप्ताह अंत तक बारिश हो सकती है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बूंदाबांदी होगी। इसके बाद मौसम साफ होना शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें