फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना में बारिश बनी आफत, बिजली गुल

विज्ञापन
नरवाना में शनिवार साम बारिश से जलमग्न शहर की सड़कें। - फोटो : bureau
विज्ञापन
 नरवाना में शनिवार साम तेज हवा के साथ हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। शहर के आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई। पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त हो गया। कहीं तार टूट गई, तो कहीं ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। रात को हजारों लोगों को रात छतों पर गुजारनी पड़ी। बीमार, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में तेज हवा और बारिश के कारण 15 ट्रांसफार्मरों से सप्लाई बंद हो गई, जिन्हें दुरुस्त करने में पूरे दिन कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। ये पहला मौका नहीं है कि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी जब बारिश के साथ हवा आती है, तो कमजोर हो चुकी बिजली की तारें टूटकर नीचे गिर जाती हैं। रविवार को बिजली नहीं होने के कारण अनेक दुकानदारों ने अपने कारोबार बंद रखने पड़े।
विज्ञापन



15 ट्रांसफार्मरों से बाधित रही सप्लाई: जेई
विभाग के जेई किशोरीलाल ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण शहर के 15 ट्रांसफार्मरों से सप्लाई बंद हो गई। इस कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ उन्हें भी काफी परेशानी हुई। कर्मचारियों की कमी होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें