फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश से किसानों को मिली राहत, खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी17-हुडा एरिया में जमा बरसाती पानी से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई बारिश ने लोगों को सावन का अहसास कराया। हालांकि, नमी बढ़ने के कारण उमस बनी रही।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक 32 एमएम बारिश जींद में दर्ज की गई। इसके अलावा नरवाना में चार एमएम, जुलाना में सात एमएम, उचाना में तीन एमएम और अलेवा में दो एमएम वर्षा हुई। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं और किसानों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश अभी भी जरूरी है।
विज्ञापन

वर्जन
अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें