फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए, जेई मेन्स और नीट के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन पांच में से एक ट्रेन जींद से जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई है। वहीं रोडवेज भी चंडीगढ़ के लिए दो बसें चलाएगा। शनिवार दोपहर तक सिर्फ दो परीक्षार्थियों ने काउंटर से टिकट बुक करवाई है। वहीं ट्रेन में कुछ परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन टिकट भी बुक करवाई। स्थानीय अधिकारियों के पास ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग का ब्योरा नहीं है।
विज्ञापन

रेलवे की परीक्षार्थियों के लिए दी गई सुविधा के अनुसार जींद रूट पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन में भिवानी-चंडीगढ़ परीक्षा स्पेशल एक्सप्रेस 04003 चलाई है। यह भिवानी से पांच सितंबर की रात को 11 बजे चलकर रोहतक, जींद, नरवाना, कुरुक्षेत्र व अंबाला होते हुए अगले दिन छह सितंबर को सुबह सवा छह बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन पांच सितंबर की रात को रात एक बजकर 20 मिनट पर ट्रेन जींद जंक्शन पर पहुंचेगी और एक बजकर 25 मिनट पर जंक्शन से रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन चंडीगढ़ से भिवानी के लिए छह सितंबर को रात नौ बजकर 55 मिनट पर चलेगी और अंबाला, कुरुक्षेत्र, नरवाना, जींद व रोहतक होते हुए सात सितंबर को सुबह सवा पांच बजे भिवानी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 कोच का प्रबंध किया गया है। एक स्पेशल ट्रेन सुबह चार बजे जींद से दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन जींद से रोहतक होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद यह वापसी में गाड़ी संख्या 04017 बनकर दिल्ली से चलकर जींद के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान परीक्षार्थियों का मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी अनिवार्य है। एसएस जयप्रकाश ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें