जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को अलेवा में तैनात स्टाफ नर्स और सफीदों में तैनात एक पुलिसकर्मी सहित कुल 53 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 904 पहुंच गई है, जबकि 401 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में 492 केस एक्टिव हैं और अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में शनिवार को 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें अलेवा में तैनात एक स्टाफ नर्स और सफीदों में तैनात एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा खांडा गांव निवासी 35 महिला, उझाना गांव निवासी 32 वर्षीय महिला, पीपलथा गांव तीन लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। वहीं कालवा निवासी 33 वर्षीय महिला व 12 वर्ष का बच्चा कोरोना संक्रमित मिले हैं। जुलाना में दो पुरुष व एक महिला में संक्रमण मिला है। खरकरामजी सीएचसी में तैनात एक पुरुष कर्मचारी संक्रमित मिला है। कुम्हार मोहल्ला में 20 वर्षीय युवक, हाट गांव में युवक, संत नगर में सात साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। श्याम नगर में 24 वर्षीय महिला, मंजू होटल के पास 58 वर्षीय पुरुष, इंदिरा कॉलोनी में 23 वर्षीय युवक, बहादुरपुर में युवक, रामगढ़ गांव में 50 वर्षीय पुरुष व 45 वर्षीय महिला, झांझगेट पर एक बुजुर्ग, शिव कॉलोनी में युवक, जैन नगर में दो लोग, हनुमान नगर में बुजुर्ग, सेक्टर 11 में 65 व 40 वर्षीय दो लोग, भारत सिनेमा रोड पर दो लोग, शांता नगर में महिला, जैन नगर में दो लोग, बधाना गांव में एक व्यक्ति, पुलिस कॉलोनी में 42 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों में 25 वर्षीय युवक, शहर थाना सफीदों में 50 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों के वार्ड नंबर दो में 48 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों में एक 58 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 17 सफीदों में बुजुर्ग, इसके अलावा कोथ कलां निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, लखमीर वाला गांव निवासी बुजुर्ग, पंजाबी बाजार में व्यक्ति, विवेकानंद नगर में 14 वर्षीय बच्ची व 11 साल का लड़का, हकीकत नगर में 54 वर्षीय महिला, पटेल नगर में महिला, हकीकत नगर में 51 वर्षीय व्यक्ति, रूप नगर में 53 वर्षीय व्यक्ति व शर्मा नगर में 30 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।