फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आठ करोड़ से रेलवे प्लेटफाॅर्म और शेड का होगा नवीनीकरण

विज्ञापन
27जेएनडी09-रेलवे जंक्शन पर चल रहा प्लेटफार्म का निमार्ण। संवाद - फोटो : जीआरपी
विज्ञापन
जींद। रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग के नवीनीकरण के साथ-साथ अब प्लेटफार्म का भी जीर्णाेद्धार किया जाएगा। रेलवे ने प्लेटफाॅर्म का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके अलावा नए शेड भी लगाए जा रहे हैं। प्लेटफाॅर्म और शेड के निर्माण पर लगभग आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्लेटफाॅर्म को ऊंचा उठाया जा रहा है। चार प्लेटफाॅर्म पर 200 मीटर लंबे शेड का निर्माण होगा।
विज्ञापन

फिलहाल चारों प्लेटफाॅर्म पर चार शेड बने हुए थे, लेकिन वे काफी जर्जर हो चुके थे और उनकी छत कंडम हो चुकी थी। अब उनमें से तीन को हटा दिया गया है। फिलहाल यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं है, क्योंकि पुराने तीन शेड को तोड़ दिया है। प्लेटफार्म-4 पर मात्र एक शेड है, जिसके नीचे यात्री बैठकर ट्रेनों के आने का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन एक और तीन प्लेटफाॅर्म पर एक भी शेड नहीं है, जिससे यात्री पेड़ों के नीचे खड़े होकर टे्रनों का इंतजार करते हैं। बारिश या सर्दी से बचने के लिए यात्रियों के पास कोई साधन नहीं है।

बॉक्स

प्लेटफार्म-3 पर लगाई ग्रिल, पेड़ों के लिए बनाए गमले

रेलवे जंक्शन के हालातों को सुधारने के लिए सुधारीकरण शुरू कर दिया है। प्लेटफाॅर्म-3 पर ग्रिल लगा दी गई है। वहीं, प्लेटफार्म पर पेड़ों के गमलों का निर्माण पूरा हो गया है, ताकि रेलवे जंक्शन सुंदर भी दिखाई दे। यात्री भी गर्मी के दिनों में पेड़ों के नीचे आराम से बैठ भी सके। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म एक और तीन को ऊंचा उठाया जा रहा है। प्लेटफाॅर्म दो और चार को भी ऊंचा उठाया जाएगा। प्लेटफाॅर्म की दीवार कई जगह से कंडम हो चुकी थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। वहीं, एक्सिलेटर लगाने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

200 मीटर लंबे लगाए जाएंगे शेड

जंक्शन पर फिलहाल चार बड़े शेड बने हुए थे। इनमें से दो कंडम हो चुके हैं, जिनको हटा दिया गया है। वहीं, प्लेटफाॅर्म नंबर-1 और तीन पर चार नए शेड बनाने के लिए ढांचा खड़ा कर दिया गया है। अब उन पर छत लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा प्लेटफाॅर्म नंबर-2 और चार पर भी नए शेड लगाए जाएंगे, जिनको लेकर खुदाई का कार्य चल रहा है। नए शेड लगने के बाद यात्रियों को गर्मी, बारिश और सर्दी में परेशानी नहीं आएगी।

वर्जन

रेलवे जंक्शन के प्लेटफाॅर्म और शेड पर आठ करोड़ खर्च किए जाएंगे। फिलहाल प्लेटफाॅर्म को ऊंचा उठाने व शेड का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य अप्रैल में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-अनुभव चिल्लाना, ठेकेदार, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें