फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफी स्मृति मंच ने लिया ऑडिशन, 55 में से 18 गायकों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। स्थानीय आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार शाम को रफी स्मृति मंच की ओर से रफी नाइट कार्यक्रम तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे के लिए ऑडिशन लिए गए। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य शहरों से लगभग 55 गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में देवेंद्र वर्मा व हरेंद्र भारद्वाज ने कड़ी मशक्कत के बाद 18 प्रतिभागियों को मुख्य प्रतियोगिता हेतु चुना। इनमें गुरविंदर बुढलाडा, कृष्ण सांवरा करनाल, प्रेरणा कौशिक नरवाना, श्लोक नारायणगढ़, रामकुमार वर्मा अंबाला, नरेंद्र जेठी नरवाना, राजेश अरोड़ा हांसी, प्रवेश कुमार उचाना, विजय जींद, सिमरन भाटिया. टोहाना, मनोज शर्मा नरवाना, मोनू नरवाना, विजय रामावत सिरसा, सचिन शर्मा नरवाना, मधुसूदन पंजाब, नरेंद्र शर्मा सहारनपुर, राजेश कुमार अबाला, रामकुमार नरवाना का चयन किया गया।
अंबाला से दिनेश रहेजा की टीम ने लाइव म्यूजिक देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन असीम राणा द्वारा किया गया। मुख्य कार्यक्रम 25 दिसंबर को एसडी कन्या महाविद्यालय में होगा। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक भारत भूषण गर्ग, प्रधान प्रभात मित्तल, उप प्रधान यशपाल गुप्ता, सचिव राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें