फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये नहीं चुकाने पर दिव्यांग से मारपीट, जातिसूचक गालियां भी दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गैस सिलिंडर भरने के लिए 500 रुपये नहीं चुकाने पर दुकानदार ने एक दिव्यांग के साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक गालियां दीं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी कृष्ण कुमार ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह दिव्यांग है। पांच दिन पहले उसने कैनाल रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर भरवाया था। उसके पास 500 रुपये कम थे, जिनको उसने बाद में देने के लिए कहा था। एजेंसी संचालक राहुल ने उसको 50 रुपये प्रतिदिन जुर्माना देने की बात कही। इस पर दिव्यांग ने कहा कि वह जल्द ही उसके पैसे लौटा देगा। राहुल ने पैसे नहीं देने पर दिव्यांग के साथ मारपीट की तथा उसे जातिसूचक गालियां दीं। दिव्यांग ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी स्कूटी भी छीन ली। पुलिस ने राहुल को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें