26जेएनडी33: तीज उत्सव कार्यक्रम में मौजूद क्लब की सदस्य। संवाद
जींद। लिनेस क्लब ने शहर के एक निजी होटल में तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रुति मित्तल व रिचा जैन की अध्यक्षता में किया गया। इसमें क्लब की संरक्षिका पूजा मित्तल, डायरेक्टर दीप्ति मित्तल व प्रधान डॉ. परमिंद्र कौर ने विशेष भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में कई तरह की सामूहिक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। क्लब की सबसे अहम प्रतियोगिता तीज क्वीन की रही। यह खिताब राधिका सिंगला ने जीता। इसके अलावा चार रनर अप इसमें शामिल रही। रनर अप में पूजा गोयल, ललित गोयल, डॉ. धीरज व अंजू भारद्वाज विजेता रही।
तीज के इस त्योहार को सभी क्लब के मेंबर्स ने रैंप वॉक व अन्य गतिविधियों के साथ मनाया। क्लब संरक्षक पूजा मित्तल ने बताया कि क्लब हर तीज त्योहार को एक साथ मनाता है। इसमें क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग रहता है। क्लब सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर काम करता है ताकि हर जरूरतमंद का सहयोग किया जा सके।
इसके लिए त्योहारों पर एकजूट होकर प्लानिंग भी बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज के