फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडियों में रबी सीजन की गेहूं खरीद अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में रबी सीजन के तहत गेहूं की खरीद प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले में अब तक कुल 8 लाख 29 हजार 701 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की जा चुकी है।
खरीदे गए गेहूं में से 7 लाख 46 हजार 200 मीट्रिक टन का उठान भी सुनिश्चित कर लिया गया है जो कुल खरीद का लगभग 89 प्रतिशत है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2.40 लाख मीट्रिक टन, हैफेड ने सर्वाधिक 3.39 लाख मीट्रिक टन, एफसीआई ने 11,979 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2.38 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। जुलाना मंडी 1.02 लाख मीट्रिक टन के साथ सबसे आगे रही है। इसके बाद सफीदों में 99,184, जींद में 93,185, उचाना में 89,273, नरवाना में 85,274 और पिल्लूखेड़ा में 72,270 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मंडियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसानों को पेयजल, छाया और बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भुगतान प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि फसल अवशेषों में आग न लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने आगाह किया कि अवशेष जलाना न केवल कानूनी रूप से गलत है बल्कि यह एक गंभीर पर्यावरणीय संकट भी है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और भूमि की उर्वरता शक्ति नष्ट होती है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों पर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें