फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद से गुजरेंगी पंजाब मेल और श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस

Wed, 04 Sep 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी04-रेलवे जंक्शन जींद। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाली पंजाब मेल और श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस अब जींद जंक्शन से होकर जाएगी। इससे पहले रेलवे ने इन चार ट्रेन का रूट डायवर्ट किया था। यह ट्रेन 5 से 16 सितंबर तक डायवर्ट की गई थीं, लेकिन अब रेलवे ने अपने निर्णय को रद्द करते हुए चारों ट्रेनों को जींद से वाया रोहतक होकर ही गुजारने के आदेश जारी किए हैं। इससे जींद और नरवाना से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। इन ट्रेन में जींद और नरवाना से रोजाना काफी यात्री सफर करते हैं। कई दिन से रद्द चल रही दो पैसेंजर ट्रेन फिलहाल रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

16 सितंबर तक रोहतक से फरीदाबाद, पलवल व मथुरा जाने वाली ट्रेन का रूट बदला गया था। यह ट्रेन बहादुरगढ़, सकूरबस्ती, किशनगंज, नई दिल्ली व फरीदाबाद जाती हैं। इनमें 19225 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19226 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 19107- 08 जम्मूतवी एक्सप्रेस और 12138 पंजाब मेल शामिल हैं।

यह ट्रेन चल रहीं रद्द

रेलवे प्रबंधन ने जींद से गुजरने वाली दो पैसेंजर ट्रेन को 12 अगस्त से रद्द किया हुआ है। 12 अगस्त से 04432 जाखल-दिल्ली, 04425-26 दिल्ली-नरवाना रद्द चल है। इनके अलावा 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन को जाखल से जींद तक बिना स्टॉप चलाया जा रहा है। उसके बाद उसे जींद जंक्शन से पैसेंजर बनाकर सुबह सात बजे दिल्ली के लिए रवाना किया जा रहा है। दिल्ली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर मरम्मत का कार्य होने की वजह से ट्रेन को रद्द किया गया है। यह ट्रेन 25 सितंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


12 अगस्त से बंद पड़ी 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू ट्रेन 29 अगस्त से चल रही है। यह ट्रेन शकूरबस्ती से कुरुक्षेत्र के बीच आवागमन करती है। इस ट्रेन के चलने से कर्मचारियों को काफी फायदा मिला है। उनको अपने दफ्तरों जाने के लिए छिंदवाड़ा एक्सप्रेस की मदद लेनी पड़ती थी, जिससे वह दफ्तरों में भी समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन को चलाने का फैसला लिया है।

पंजाब मेल और श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस ट्रेन को जींद से ही गुजारने का उनके पास अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। हालांकि रेलवे ने इन ट्रेन को 5 से 16 सितंबर तक डायवर्ट किया हुआ था। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

03जेएनडी04-रेलवे जंक्शन जींद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें