फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अवैध ठेके से 335 बोतल देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दनौदा कलां-भिखेवाला रोड पर स्थित रिलायंस फैक्टरी के पास एक खेत में चलाए जा रहे अवैध ठेके से 335 बोतल देसी शराब बरामद कर ठेके चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान हिसार जिले के हैबतपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि दनौदा कलां-भिखेवाला रोड पर रिलायंस फैक्टरी के पास एक खेत में खोखा रखकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी। सूचना पाकर आबकारी विभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर मौजूद मनोज से शराब बेचने से संबंधित परमिट मांगा। आरोपी लाइसेंस नहीं होने की बात कही। जांच करने पर खोखे से 335 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें