फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुनीत को मिला भोपाल कैंप का टिकट

Thu, 16 Apr 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी28: हॉकी खिलाड़ी पुनीत बैनीवाल। स्रोत कोच।
विज्ञापन
नरवाना। खेतों की पगडंडियों से निकलकर हॉकी के मैदान तक पहुंचे नरवाना के उभरते खिलाड़ी पुनीत बैनीवाल का चयन एशिया कप से पहले लगने वाले इंडिया कैंप के लिए हुआ है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी है।
विज्ञापन

जापान में 29 मई से छह जून तक आयोजित होने वाले एशिया कप के लिए यह कैंप 19 अप्रैल से 25 मई तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा। पुनीत का चयन 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर मेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
प्रतियोगिता 1 से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगीर में आयोजित हुई थी जहां हरियाणा टीम को कोच प्रदीप मोर ने प्रशिक्षित किया। इस चैंपियनशिप के बाद हरियाणा से दो खिलाड़ियों का चयन किया गया जिनमें पुनीत बैनीवाल भी हैं। पिता रामनिवास बैनीवाल ने बताया कि बेटे ने नवदीप स्टेडियम नरवाना में कोच संदीप गोयत के मार्गदर्शन में लगातार मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत ने साल 2022 में हॉकी खेलना शुरू किया था। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सहित कई खेल प्रेमियों और संस्थाओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें