फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डंपिंग साइट का जताया विरोध, कहा कचरे से फैल रही दुर्गंध से जीना दूभर

विज्ञापन
नगर परिषद द्वारा बनाई गई डंपिंग साइट का विरोध करते शहरवासी पास के जमींदार। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शुक्रवार शाम प्रेम नगर मोहलखेड़ा पुल के पास डंपिंग साइट को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जमींदारों, शहरवासियों और दुकानदारों ने एकत्र होकर नगर परिषद से डंपिंग पॉइंट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की। लोगों का कहना है कि यहां कचरा डालने से क्षेत्र में गंभीर समस्या पैदा हो गई है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शहरवासियों हरिओम शर्मा, कुलदीप, राहुल और धर्मपाल ने बताया कि पिछले 10 से 12 दिनों से पटियाला रोड स्थित खेतों के पास लगातार कचरा डाला जा रहा है। यह स्थान रिहायशी इलाकों के बेहद करीब है। लगभग 50 से 60 मीटर दूरी पर ही कई परिवार रहते हैं। पास में एक फैक्ट्री भी संचालित है जहां मजदूर अपने परिवारों के साथ रहते हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहनलाल ने आरोप लगाया कि डंपिंग साइट पर न तो कोई चाहरदीवारी है और न ही सुरक्षा जाली लगाई गई है।

स्थानीय दुकानदार दलबीर सिंह जांगड़ा ने कहा कि कचरे से तेज दुर्गंध फैल रही है। जीना दूभर हो गया गया है। कई बार कचरे में मरे हुए जानवर भी फेंके जाते हैं। इससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि खेतों के पास कुत्ते मृत जीवों को खींचकर फसलों तक ले जाते हैं जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


दलबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को एसडीएम के समाधान शिविर में भी उठाया था। वहां नगर परिषद को निर्देश दिए गए थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आसपास के लोग मच्छर, बीमारियों और प्रदूषण के बढ़ते खतरे से चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें