फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने आधुनिक तकनीक और आत्मरक्षा के सीखे गुर

विज्ञापन
22जेएनडी12:​ ​शिविर में कैडेट्स को जानकारी देते हुए। स्रोत : कैडेट्स
विज्ञापन
जींद। 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित एटीसी कैंप के पांचवें दिन कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिनभर आयोजित प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कैंप की शुरुआत सुबह फुट ड्रिल और आर्म ड्रिल से हुई। इसके बाद कैडेट्स को राइफल संचालन, वेपन लोडिंग, ड्रोन संचालन और रस्सी गठबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न तकनीकी और सामरिक गतिविधियों के माध्यम से कैडेट्स को व्यवहारिक जानकारी भी दी गई।
डॉ. रमेश पांचाल ने कैडेट्स को स्वास्थ्य और स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य और व्यक्तिगत हाइजीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कैंप में आत्मरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ-साथ वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी जैसी खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कैडेट्स ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी करवाई गईं। सभी गतिविधियां कैंप कमांडर कर्नल जगज्योत सिंह ढोड़ी के निरीक्षण में संपन्न हुईं। कमांडेट सुबीर माथुर ने कहा कि ऐसे कैंप युवाओं में राष्ट्रीय चेतना और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें