फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेणु भाटिया के बयान पर स्वास्थ्य कर्मियों का विरोध तेज

विज्ञापन
09जेएनडी21: नागरिक अस्पताल परिसर में रेणू भाटिया के बयान के विरोध में नारेबाजी करते स्वास्थ्य क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की ओर से कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी ने हड़ताल को आगामी दो दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नागरिक अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और चिकित्सकों ने रेणु भाटिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सिविल सर्जन कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारियों ने मांग की कि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर माफी मांगें। ऐसा नहीं होने पर उन्हें महिला आयोग जैसे संवैधानिक पद से हटाया जाए। तालमेल कमेटी के संयोजक राममेहर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि हाल ही में कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल के दौरे के दौरान महिला आयोग की चेयरपर्सन ने मीडिया के सामने नर्सिंग अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इससे प्रदेशभर के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं राममेहर वर्मा, सुनीता खटकड़, राजेश कालीरमन, शारदा सेहरावत, ओमपाल ढांडा, डॉ. रमेश पांचाल, गुरनाम सैनी, आजाद खटकड़, मनीराम, सरोज खन्ना और मनीषा देवी ने कहा कि जब तक रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से अपने शब्द वापस लेकर माफी नहीं मांगतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चिकित्सक के मामले की भी कड़ी निंदा की।
उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने तथा फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर यशवंती, दर्शना, नरेश कुमारी, रेणु, संजय परमार, सतीश देशवाल, अमरजीत, देवेंद्र, कुलदीप, जोगेंद्र, ओमप्रकाश, बबीता, संदीप, मनोज, फूलकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें