फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सुंदरता पर दाग है शराब ठेका, जड़ा ताला

Sun, 17 Apr 2016 12:35 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
protest against wine shop - फोटो : protest against wine shop
विज्ञापन
सिंघपुरा गांव में महिलाओं ने शनिवार को शराब के ठेके पर ताला जड़ दिया। महिला सरपंच लक्ष्मी सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने ठेके पर ताला जड़ते हुए यहां किसी भी कीमत पर शराब ठेका नहीं खुलने देने की बात कही।
विज्ञापन


सरपंच लक्ष्मी ने कहा कि ठेके के कारण गांव का माहौल पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। ठेके के आस-पास सारा शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इस कारण महिलाएं तो दूर की बात, पुरुषों को भी यहां से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शराब का ठेका गांव की सुंदरता पर एक दाग से कम नहीं है। पूरा गांव एक परिवार है ओर परिवार का सदस्य इस सामाजिक बुराई की चपेट में आए, यह उन्हें कतई भी बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने जिस दिन सरपंच पद की शपथ ली थी, उसी दिन यह निश्चय कर लिया था कि गांव से शराब के ठेके को बंद करना है और गांव की साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान रखना है। लक्ष्मी ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर गांव में यह ठेका नहीं खुलने देंगी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें