फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पदोन्नति के लिए टेस्ट की शर्त लगाने के विरोध में दिया धरना

Fri, 16 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को प्रमोशन के लिए टेस्ट की शर्त हटाने तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में कर्मियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपा।
धरने की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जींद ब्लॉक के प्रधान मनदीप नेहरा ने की, जबकि संचालन संदीप पूनिया ने किया। धरना सभा में सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को पूर्व में मिल रही सुविधाओं को छीनने में जुटी हुई है। प्रमोशन से पूर्व परीक्षा पास करने की शर्त लगाना कर्मचारी हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि शर्तों के अनुसार टेस्ट पास करने वाले कर्मियों को ही अगले पद पर पदोन्नति किया जाएगा, नए नियमों का ड्राफ्ट असांविधानिक होने के साथ साथ समानता के न्यायकारी सिद्धांत के भी खिलाफ है। इसके अतिरिक्त हरियाणा के विभागों में कॉमन काडर के नाम पर कर्मियों की पदोन्नतियां बाधित है। उन्होंने मांग की कि हरियाणा के कर्मचारियों की पदोन्नति से संबंधित टेस्ट लेने की शर्त का जो ड्राफ्ट मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है उसे तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में पदोन्नति से संबंधित जो नियम है उन्हीं नियमों से वरिष्ठता के आधार पर अन्य योग्यताएं पूरा करने पर पदोन्नतियां जारी रखी जाएं, इस नियम में काई बदलाव ना किया जाए। हरियाणा के विभागों में कॉमन काडर के तहत भर्ती हुए कर्मियों की पदोन्नतियां कोमन काडर होने के कारण प्रभावित हो रही है। सभी प्रकार के ग्रुप बी व सी के कॉमन काडर के कर्मचारियों को विभागीय काडर में भेजा जाए। ताकि वहां पर उनको पदोन्नतियोंं के समुचित अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जिन कर्मचारियों को भर्ती किया जा रहा है या जिन कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भेजा गया है उनकी वेतन बढ़ोतरी रूक गई है। साथ ही नौकरी की सुरक्षा पहले से भी कमजोर हो गई है। इसलिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करके इन कर्मचारियों को विभागों के रोल पर किया जाए तथा सेवाओं को नियमित किया जाए। बाद में कर्मियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रविंद्र हुड्डा को सौंपा। धरने को वेद ढिल्लो, सोमपाल शर्मा, बिजेंद्र, बलराज, देवेंद्र, राजेंद्र, आजाद पांचाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें