फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हिसार में पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर का विरोध

Sat, 26 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी07-हिसार में पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपत - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। हिसार में एक अनुसूचित जाति के युवक की मौत के मामले में दर्जनभर से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामला रद्द कराने के लिए रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संघ के नेताओं ने डीडीपीओ संदीप भारद्वाज के माध्यम से डीसी के नाम ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी संगठन के प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि पुलिस ने जो जनता की ओर से मामला दर्ज किया है, उससे पुलिस कर्मचारियों और रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा की भावना भी खत्म हुई है। पुलिस कर्मचारी संघ ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर इस मुकदमे को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि हिसार में एक अनुसूचित जाति के युवक गणेश की छत से गिरने से मौत हो गई थी।
इस मामले में जहां पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वहीं बाद में अनुसूचित जाति के लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने गणेश को धक्का दिया जिससे उसकी मौत हुई। लोगों के दबाव में पुलिस ने बाद में एक दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में हिसार के 15 पुलिस कर्मचारियों ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की बात भी कही थी। यह मामला इस समय प्रदेश में सुर्खियों में बना हुआ है और इसी मामले में आज जींद में पुलिस कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान आजाद पालवां ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें