फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पिंडारा में दो दिन होगा नायाब तीज उत्सव कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। तीज के पावन पर्व पर हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल व सरस्वती कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में पांडू पिंडारा में 26 व 27 जुलाई की शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम नायाब तीज उत्सव का आयोजन होगा। इसमें 26 जुलाई को अल्फाज हरियाणवी एवं दल लोक रागिनी की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

वहीं 27 जुलाई को रितु शर्मा एवं दल के कलाकार अपनी लोक नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। दोनों दिन बीन जोगी टीम द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के निदेशक अंकित शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय नायाब तीज उत्सव में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि कुलदीप रंधावा, गौरव भारद्वाज, पवन सैनी, बंटी दालमवाला, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप मलिक बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें