फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: नंदगढ़ गांव में BJP प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली का विरोध, ग्रामीणों ने मांगा हिसाब तो लगाए नारे

Thu, 04 Apr 2024 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सोनीपत लोकसभा के तहत जींद की जुलाना विधानसभा भी आती है। वहीं, हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस कड़ी में जींद के गांव नंदगढ़ में पहुंचे सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी का जमकर विरोध देखने को मिला है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव नंदगढ़ में बुधवार दोपहर बाद सोनीपत लोकसभा से प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली का विरोध हो गया। गांव की चौपाल में जब बड़ौली बोलने लगे तो ग्रामीणों ने कहा कि पहले कोई विकास कार्य नहीं हुए, आज फिर से आप वोट मांगने के लिए आ गए हैं। इस पर बड़ौली ने कहा कि यह तो पूर्व सांसद रमेश कौशिक ही बता सकते हैं। मैं आपको उनके पास ले चलता हूं। उन्हीं से पूछ लेना। तब ग्रामीणों ने कहा कि वोट तो अब आप मांगने आए हैं।

विज्ञापन




सोनीपत लोकसभा के तहत जींद की जुलाना विधानसभा भी आती है। जुलाना विधानसभा का भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली ने बुधवार को दौरा किया था। दोपहर बाद लगभग पांच पांच बजे बड़ौली जुलाना विधानसभा के गांव नंदगढ़ में पहुंचे। यहां पर जब वह बोलने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और पुराने कामों का हिसाब-किताब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुए। इस पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह बात तो पूर्व सांसद रमेश कौशिक ही बता सकते हैं। वह आप लोगों उनके पास ले चलेंगे तो आप पूछ लेना। ग्रामीण नहीं माने और बोले कि आप किसलिए आए हो। इस पर बड़ौली ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने आए हैं। नरेंद्र मोदी को एक दिन आपके गांव में जरूर लेकर आएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने नारेबाजी कर दी तो बड़ौली भी भारत माता के जयकारे लगाते हुए गांव से निकल गए। बाद में बड़ौली ने कहा कि जनसभा के दौरान कुछ कांग्रेसी लोग मौजूद थे, जिन्होंने कुछ बातें कहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें