फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन खत्म, मैदान में 404 उम्मीदवार

Thu, 12 May 2016 12:25 AM IST
jind/bureau
विज्ञापन
nomination date times up, 404 candidates nominated - फोटो : nomination date times up, 404 candidates nominated
विज्ञापन
दो नगर परिषद और दो नगरपालिकाओं के चुनाव के लिए बुधवार को अंतिम दिन नामांकन किए गए। अब नामांकन पत्रों की जांच होगी। शुक्रवार को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। फिलहाल अधिकतर वार्डों में बहुकोणिय मुकाबले बने हुए हैं। वहीं जींद के वार्ड नंबर नौ से गुलशन कुमार और नरवाना सुनीता चोपड़ा को निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
विज्ञापन


नगरपरिषद         वार्ड            उम्मीदवार
जींद               31                192
नरवाना            23            102
नगरपालिका        वार्ड            उम्मीदवार
सफीदों              17            88
उचाना              13            42

जींद नगरपरिषद के 31 वार्डो में 192 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। नगरपरिषद के वार्ड नंबर एक में कुल पांच लोग अपना नामांकन भर चुके हैं। वार्ड नंबर दो में छह, वार्ड नंबर तीन में सात, वार्ड नंबर चार में सात, वार्ड नंबर पांच में आठ, वार्ड नंबर छह में पांच, वार्ड नंबर सात में पांच, वार्ड नंबर आठ में तीन, वार्ड नंबर नौ में एक, वार्ड नंबर 10 में सात लोग अपना नामांकन जमा करवा चुके हैं।

वार्ड  11 में चुनाव लड़ने के लिए तीन, वार्ड नंबर 12 में पांच, वार्ड नंबर 13 में आठ, वार्ड नंबर 14 में सात, वार्ड नंबर 15 में आठ, वार्ड नंबर 16 में छह, वार्ड नंबर 17 में चार, वार्ड नंबर 18 में तीन, वार्ड नंबर 19 में 10, वार्ड नंबर 20 में चार लोग अपना नामांकन भर चुके हैं। वार्ड नंबर 21 में चुनाव लड़ने के लिए सात, वार्ड नंबर 22 में पांच, वार्ड नंबर 23 में आठ, वार्ड नंबर 24 में आठ, वार्ड नंबर 25 में सात, वार्ड नंबर 26 में सात, वार्ड नंबर 27 में 8, वार्ड नम्बर 28 में 8, वार्ड नंबर 29 में 8, वार्ड नंबर 30 में 7 तथा वार्ड नम्बर 31 में 7 उम्मीदवार नामांकन पत्र दर्ज करवाए हैं। आज नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि के दिन 63 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन


दो वार्डों से मैदान में पूर्व चेयरपर्सन
नगरपरिषद की पूर्व चेयरपर्सन मुकेश देवी ने वार्ड नंबर छह व वार्ड नंबर 26 से नामांकन किया है। वहीं वार्ड चार से उनके पति धर्मेंद्र पहलवान ने नामांकन नहीं भरा है। मुकेश देवी के लिए अब दोनों ही वार्ड प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गए हैं।

नरवाना में 102 नामांकन, 64 पुरुष, 37 महिलाएं और 1 किन्नर
पार्षद बनने के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 48 लोगों ने नामांकन किया। अब 23 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 102 पहुंच गई है। जिसमें से 64 पुरुष, 37 महिलाएं और एक किन्नर है। वार्ड 11 में सबसे ज्यादा 12 लोगों ने नामांकन किया है, जबकि वार्ड सात, आठ, 19 और 21 में दो दो लोगों ने नामांकन किया है। यहां दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड एक में तीन, दो में चार, तीन में दस, पांच में छह, छह में पांच, नौ व दस में चार, 12 में तीन, 13, 14 व 15 , 17, 18, 20 व 22 में पांच पांच, 16 में तीन तथा 23 में चार लोगों ने नामांकन किया है।

वार्ड चार से निर्विरोध चुनी गई सुनीता चोपड़ा, विरोध में कोई प्रत्याशी नहीं  
शहर के वार्ड चार से इनेलो के हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा की पत्नी सुनीता चोपड़ा का निर्विरोध पार्षद बनने का रास्ता प्रशस्त हो गया। बृहस्पतिवार को अगर उनका नामांकन सही पाया जाता है तो वह निर्विरोध चुनी जाएगी। पुरुषों के वार्ड में एक महिला का निर्विरोध चुना जाना काफी महत्व रखता है। बुधवार को वार्ड चार के लोगों की एक बैठक हुई जिसमें निर्विरोध पार्षद बनाने का फैसला लिया गया।

कमेटी का गठन करके फैसला सुनीता चोपड़ा के हक में किया गया जिसके चलते किसी और व्यक्ति ने नामांकन नहीं किया। नगर परिषद के पिछले कार्यकाल में जब सुनीता पत्नी सुभाष चहल नप की चेयरपर्सन थी तब सुदेश चोपड़ा ने करोड़ों खर्च कराके वार्ड में विकास कार्य करवाकर लोगों की दिक्कतें दूर की थी। नप के सचिव अमन ढांडा ने वार्ड चार में एक नामांकन आने की पुष्टि की है।


ताउम्र रहेंगे एहसानमंद, रिकार्ड तोड़ कराएंगे विकास कार्य- चोपड़ा
सुनीता चोपड़ा ने निर्विरोध चुने जाने पर खुशी जाहिर की। चोपड़ा ने उन पर विश्वास जताने पर 36 बिरादरी के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव में जीतती तो शायद वजन कम होता अब पूरे वार्ड के लोगों ने उन पर भरोसा किया है जिसके चलते उन पर बहुत काफी वजन बढ़ गया है। सुदेश चोपड़ा ने कहा कि वह वार्ड चार के वोटरों का ताउम्र एहसानमंद रहेंगे। वार्ड में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराने में विश्वास रखेंगे। किसी से कोई पक्षपात नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रयास होगा कि शहर की चौधर भी वार्ड चार हो।


दो दंपतियों ने भी भरे नामांकन
नप के पूर्व प्रधान भारतभूषण गर्ग ने वार्ड 16 से और उनकी पत्नी संतोष गर्ग ने 18 वार्ड से नामांकन भरा। जबकि सुरेश कुमार पप्पू ने वार्ड 11 से तथा उनकी पत्नी अंजली गुप्ता ने वार्ड 10 से पर्चा भरा। पिछली बार भगवानदास और उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ा था जो दोनों जीतने में कामयाब रहे थे। नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला के बडे भाई रोहताश सिंगला ने वार्ड 11 से फार्म भरा है।

 उचाना में पुरुषों से तीन गुणा ज्यादा महिला उम्मीदवार
नगर पालिका चुनाव में नामांकन फार्म भरे जाने के अंतिम दिन 13 वार्डों से 42 ने नामांकन फार्म भरे गए। सबसे अधिक वार्ड नंबर दस में आठ भरे गए तो सबसे कम नामांकन वार्ड नंबर एक में दो ने नामांकन भरे। नगर पालिका प्रधान पद इस बार महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के चलते महिला उम्मीदवारों ने पुरुष उम्मीदवारों से तीन गुणा ज्यादा नामांकन किया।

53 नामांकन फार्मों में से 41 नामांकन फार्म महिलाओं द्वारा भरे गए हैं। पूरे दिन नामांकन फार्म भरने के दौरान गहमा-गमही रही। रिटर्निंग अधिकारी शंकर लाल गोयल ने बताया कि 13 वार्डों से 53 नामांकन भरे गए हैं। 12 मई को नामांकन फार्मों की जांच होगी। 13 मई को दोपहर तीन बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे।

सबसे बड़ा वार्ड छह, सबसे छोटा वार्ड एक
नई वार्ड बंदी के बाद वार्डों के घटे, बढ़े दायरे के चलते वार्डों में मतदाताओं की संख्या भी कम, ज्यादा हुई है। मतदाताओं के हिसाब से मंडी का वार्ड नंबर छह सबसे बड़ा है जबकि मंडी में ही वार्ड नंबर एक सबसे छोटा है। वार्डों की शुरूआत मंडी से है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सबसे छोटे वार्ड नंबर एक में 581 मतदाता हैं। वार्ड दो में 646, वार्ड तीन में 584, वार्ड चार में 675, वार्ड पांच में 1078, सबसे बड़े मतदाताओं वाले वार्ड नंबर छह में 1276, वार्ड सात में 1161, वार्ड आठ में 1039, वार्ड नौ में 646, वार्ड 10 में 1021, वार्ड 11 में 847, वार्ड 12 में 876, वार्ड 13 में 1036 मतदाता हैं।   

सफीदों में उमड़ी भीड़, 88 नामांकन
नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार को अंतिम दिन होने से नामांकन भरने वालों की भारी भीड़ सफीदों में भी देखने को मिली। नामांकन करने के लिए सुबह से शाम तक कस्बे के सभी 17 वार्डों में 88 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वार्ड 1 में छह, वार्ड  2 में चार, वार्ड  3 में सात, वार्ड 4 में पांच, वार्ड 5 में नौ, वार्ड 6 में 11, वार्ड 7 में पांच, वार्ड 8 में तीन, वार्ड 9 में पांच, वार्ड 10 में छ, वार्ड 11 में चार, वार्ड 12 में पांच, वार्ड 13 में चार, वार्ड 14 में से चार, वार्ड 15 में से चार, वार्ड 16 में से चार, वार्ड 17 में से 2 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


एसडीएम बलराज जाखड़ ने बताया कि दाखिल किए आवेदनों की जांच गुरुवार को की जाएगी। पर्चा उठाने की तिथि 13 दोपहर तक रहेगी और सिंबल भी दिए जाऐंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें