22जेएनडी52-प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सफ ाखेड़ी को सम्मानित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी। स्रोत प
उचाना। सफाखेड़ी गांव के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र श्योकंद को सीएम नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित कृषि मेले में सम्मानित किया। जींद जिले से वह एक मात्र किसान थे जिन्हें इस कृषि मेले में आमंत्रित किया गया।
सुरेंद्र श्योकंद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषि नवाचार के लिए हिसार में आयोजित कृषि मेले के लिए आमंत्रित किया। इस तरह के प्रोत्साहन किसानों को अगर मिलते हैं तो उससे किसान प्रोत्साहित होता है। प्रदेश के सात ऑर्गेनिक खेती करने वाले युवा किसानों में से जींद में से केवल उसे सम्मानित होने का अवसर मिला।
श्योकंद ने कहा कि वह और अधिक किसानों को जैविक खेती से जोडक़र ऑनलाइन के माध्यम से आर्गेनिक सब्जियों की सीधी बिक्री कैसे हो, जिससे किसान को फायदा होने के बारे में प्रेरित करेंगे। खेती केवल पेट भरने का जरिया नहीं बने बल्कि रोजगार, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता का सशक्त साधन बन सकती है।
सरकार, समाज और बाजार तीनों के सहयोग हो तो देश का किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि सफ ल उद्यमी और नवप्रवर्तक भी बन सकता है। संवाद