22जेएनडी50-नशा मुक्ति उचाना अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए रामनिवास करसिंधु। स्रोत शहरव
उचाना। पुरानी मंडी में अग्रवाल जनहित समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर नशा मुक्त उचाना अभियान चलाते हुए लोगों को नशे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। समिति संस्थापक रामनिवास करसिंधु ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज हित में काम किए थे। महाराजा अग्रसेन जयंती पर नशा मुक्त उचाना अभियान की शुरूआत करते हुए नशे न करने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संकल्प दिलाया गया। संवाद