फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन ओवदन प्रक्रिया हुई शुरू, उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा साइट पर दाखिले के लिए देरी से जारी किया लिं

विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में उच्च्तर शिक्षा विभाग द्वारा साइट पर जारी लिंक की जांच करते हुए शिक्षक। संव? - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कॉलेज में दाखिले के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए कंप्यूटर सेंटर संचालकों की दुकान पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। दोपहर 12 बजे के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर दाखिले के लिए लिए लिंक जारी किया गया। हालांकि विद्यार्थियों को लिंक खुलने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 26 अगस्त तक कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 18 से लेकर 28 अगस्त तक होगी।
वहीं पहली मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी छह सितंबर तक फीस भरकर अपनी निर्धारित सीट पर दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आठ सितंबर को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी 11 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। अगर फिर भी कॉलेजों में सीट खाली बचती हैं तो उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 13 सितंबर को दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में 17500 से अधिक विद्यार्थियों ने इस सत्र में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया है। ऐेसे में इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए मेरिट काफी ऊंची रहेगी। कॉलेजों में कम सीट हैं और मेरिट लिस्ट ज्यादा रहने की संभावना है। ऐेसे में मनपसंद कोर्स में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। जबकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार दाखिले की दौड़ में लगभग तीन हजार विद्यार्थी ज्यादा हैं। वहीं, इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सभी विद्यार्थियों को पास किया गया है। जिलेभर के 16 कॉलेजों में लगभग 10500 सीट ही हैं। ऐसे मेें कॉलेजों द्वारा उच्चतर शिक्षा विभाग से सीट बढ़ाने के लिए मांग की जा सकती है।
बॉक्स
प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कॉलेज
संकाय सीट
बीए 400
बीए इंग्लिश ऑनर्स 40
बीए ज्योग्राफी ऑनर्स 40
बीकॉम 200
बीकॉम ऑनर्स 40
बीएससी मेडिकल 60
बीएससी नॉन मेडिकल 160
बीसीए 60
-----------------
बॉक्स
राजकीय पीजी कॉलेज
संकाय सीट
बीए 500
बीकॉम 280
बीएससी नॉन मेडिकल 300
बीएससी मेडिकल 150
बीसीए 60
एमए इंग्लिश 40
एमए हिंदी 40
एमकॉम 40
पीजीडीसीए 60
कॉलेजों में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा लिंक जारी कर दिया गया। शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 26 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 अगस्त से विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। दो सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

-शीला दहिया, प्राचार्य, राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें