फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद की प्रियंका कालीरमन बनीं टूर्नामेंट की बेस्ट पिवोट प्लेयर

Tue, 03 Mar 2026 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी31: विजेता टीम कोच के सा​थ मेडल और ट्राफी दिखाते हुए। स्रोत कोच
विज्ञापन
जींद। 20वीं ऑल इंडिया लेट हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रियंका कालीरमन को बेस्ट पिवोट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 26, 27 और 28 तारीख को आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपनी फुर्ती, रणनीति और गोल करने की क्षमता से सभी को प्रभावित किया। उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती प्रदान की और उन्हें यह विशेष सम्मान दिलाया। तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में देशभर की महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने आखिरी मिनट तक कड़ा संघर्ष किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, मजबूत डिफेंस और सटीक गोल ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रेमियों और दर्शकों की भारी उपस्थिति ने प्रतियोगिता का उत्साह और भी बढ़ा दिया। इस चैंपियनशिप ने महिला हैंडबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें