फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महावीर जयंती पर अवकाश के बावजूद खुले रहे निजी स्कूल

Fri, 11 Apr 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महावीर जयंती के चलते वीरवार को सरकारी अवकाश घोषित था। इसके बावजूद निजी स्कूल खुले रहे। शहर की सड़कों पर भी सुबह स्कूली वाहन दौड़ते नजर आए। सरकारी अवकाश के बावजूद शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में निजी स्कूल खुले। शिक्षा अधिकारी इससे बेखबर रहा। सूचना देने के बावजूद भी अधिकारियों ने बताया कि उनको सूचना ही नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सरकारी अवकाश होने के बावजूद निजी स्कूलों ने मनमानी करते हुए विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया हो।
विज्ञापन

इससे पहले भी सर्दियों में शीतकालीन अवकाश के दौरान भी जींद में कई स्कूल खुल मिले थे। वहीं पिछले साल नवंबर माह में भी बढ़ते प्रदूषण के चलते जिले में ग्रैप-4 लागू किया गया था। इस दौरान पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां की गई थी, लेकिन तब भी निजी स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया था। जबकि पिछले साल मई माह में गर्मी ज्यादा होने के कारण शिक्षा विभाग के निर्देशों पर बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक स्कूलों की छुट्टी की गई थी। उस समय भी कई निजी स्कूल बाल वाटिका से आठवीं कक्षा खुले रहे थे। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा कर स्कूलों को बंद करवाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों की छुट्टी करवाई और बच्चों को घरों पर वापस भेजा था। निजी स्कूल संचालक अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आते। विभागीय आदेशों को दरकिनार करते हुए निजी स्कूल संचालक विद्यार्थियों को छुट्टी के बावजूद स्कूलों में बुलाते हैं।


महावीर जयंती के दिन निजी स्कूल संचालकों की स्कूल खुलने की सूचना नहीं आई है। इसके बारे में पता किया जाएगा। अगर कोई शिकायत मिलती है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुभाष वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें