प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्य भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए जाते हुए। व
जींद। प्राइवेट स्कूल संघ ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फरिंद्र नाथ शर्मा को बांड राशि के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व प्रधान पुरुषोत्तम शर्मा ने किया।
ज्ञापन में प्राइवेट स्कूल संघ के प्रधान ने कहा कि प्रदेश में अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय वर्ष 2001 से चल रहे हैं। अभी तक सरकार प्रत्येक वर्ष एक्सटेंशन देती रही है। इसके बावजूद सरकार ने इस वर्ष दो लाख रुपये बांड राशि प्रत्येक विद्यालय से मांगी गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद विद्यालयों की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण विद्यालय यह बांड राशि भरने में असमर्थ हैं। राज्य में इस वर्ष 1038 अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं। इनमें 60 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए उनकी सरकार से मांग है कि स्कूलों पर थोपी जा रही इस बांड राशि को वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी इन स्कूलों में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर देश के भविष्य के लिए बेहतर कर सकें। इस अवसर पर महासचिव सुनील खोखर, महासचिव विनोद मलिक भी मौजूद रहे।