फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएंगी आकर्षक झांकियां

Mon, 08 Jan 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने सोमवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी धूमधाम से समारोह आयोजित करने की हरसंभव तैयारी कर लें।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने कहा कि 26 जनवरी को रामलीला ग्राउंड में समारोह आयोजित होगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक निभाएं। समारोह में पुलिस, एनसीसी कैडेट्स, कॉलेज, आईटीआई एवं एवं स्काउट्स की टुकड़ियों को परेड में शामिल किया जाए और उनकी रिहर्सल पुलिस सहायक अधीक्षक द्वारा नियुक्त परेड कमांडर की देखरेख में होनी चाहिए। समारोह में लोगों को सरकारी योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए वन विभाग, कृषि विभाग, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग व शिक्षा विभाग की झांकियां निकाली जाएंगी।
कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर 20 व 22 को रिहर्सल होगी तथा 24 तारीख को फाइनल रिहर्सल होगी। एसडीएम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की टीमों के चयन के लिए भी तहसीलदार, बीईओ तथा प्रिंसिपल इत्यादि अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई। एसडीएम फोगाट ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में स्थापित देशभक्ति की सभी प्रतिमाओं एवं महाराजा जस्सा सिंह आहलूवालिया की तस्वीर की साफ सफाई, रंग रोगन तथा शहर में झंडे लगवाने की जिम्मेदारी लगाई। समारोह स्थल पर आवश्यक प्रबंधों पर विचार-विमर्श करते हुए एसडीएम ने कहा कि 24 तथा 26 जनवरी को जन सुविधाओं के मद्देनजर बिजली, पेयजल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व जनरेटर की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था बनाई जाए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सफीदों रासविंदर, नायब तहसीलदार पिल्लूखेड़ा लोकेश शर्मा, सफीदों थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सिंचाई विभाग एसडीओ विजेंद्र सिंह बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें