फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दीपावली तक शहर के अंदर से नहीं चलेंगी निजी बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी11-बस स्टैंड जींद, जहां से बसों का शहर में आवागमन बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
जींद। दिवाली तक शहर के अंदर से निजी बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। एसडी स्कूल में 29 अक्तूबर तक चल रहे स्वदेशी मेले के साथ करवा चौथ और दिवाली की खरीदारी के चलते गोहाना और सफीदों रोड पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बसों को शहर के अंदर से चलाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

अब शहर के विभिन्न चौकों और प्रमुख स्थानों से बस पकड़ने वाले यात्रियों को पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड तक जाना पड़ेगा। ऐसे में रोजाना दूसरे शहरों में नौकरी, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय और किराया खर्च करना पड़ेगा।
शहर के एसडी स्कूल में 29 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में प्रतिदिन दोपहर चार बजे से रात दस बजे तक लोगों की भीड़ रहती है। इसके अलावा 28 अक्तूबर को करवा चौथ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम और 29 अक्तूबर को 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होना है।
विज्ञापन

महायज्ञ के समापन पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है। वहीं, दिवाली नजदीक आने के कारण गोहाना रोड और सफीदों रोड पर दुकानदारों की ओर से सेल भी लगाई जा रही हैं। ऐसे में दोनों मार्गों पर वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।
त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए निजी बसों को शहर के अंदर से चलाने पर रोक लगाई गई है। हालांकि, इस फैसले से उन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, जो रोजाना शहर के अंदर निर्धारित स्थानों से बस पकड़कर अपने गंतव्य तक जाते हैं।

इन प्रमुख स्थानों से नहीं मिलेंगी बसें
शहर में सामान्य दिनों में हांसी, हिसार, बरवाला, असंध, करनाल, कैथल और नरवाना रूट की बसें गोहाना रोड के रास्ते विभिन्न स्थानों से गुजरती हैं। यात्री लघु सचिवालय, नागरिक अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, रानी तालाब, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, बतख चौक, रुपया चौक और सब्जी मंडी मोड़ से बस पकड़ लेते हैं। इससे उन्हें बस स्टैंड तक जाने और ऑटो का किराया खर्च करने से राहत मिलती है। अब शहर के अंदर से बसों का संचालन बंद होने के कारण इन स्थानों से बस पकड़ने वाले यात्रियों को नए बस स्टैंड तक जाना पड़ेगा। इससे उनका समय और आने-जाने का खर्च बढ़ेगा।
वर्जन
एसडी स्कूल में 29 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा त्योहारों के दौरान गोहाना रोड और सफीदों रोड पर भीड़ बढ़ जाती है। भीड़ के बीच दुर्घटना की आशंका को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर दिवाली तक शहर के अंदर से निजी बसों का संचालन बंद किया गया है।-सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें