फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रत्ताखेड़ा मोड़ पर निजी बस और ट्रक की हुई टक्कर, 6 यात्री घायल

Thu, 16 Mar 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। जींद रोड पर गांव रत्ताखेड़ा मोड़ के पास बुधवार सुबह निजी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई। घायलों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना होते ही हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटवाकर मार्ग को बहाल कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक प्राइवेट बस जींद बस अड्डे से यात्रियों को लेकर पानीपत के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह बस नगर के जींद रोड स्थित रत्ताखेड़ा मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक सीमेंट से भरे एक ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का ड्राइवर सरबजीत सिंह गांव इसराना से 800 कट्टे सीमेंट भरकर बठिंडा जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक इसकी आवाज गई। आवाज को सुनकर काफी तादाद में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बस में बैठी घायल सवारियों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं दूसरी सवारी बस का इंतजाम करके दुर्घटनाग्रस्त बस की सवारियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
वर्जन
सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस टक्कर में बस में सवार छह सवारियों को मामूली चोटें आई है, जिन्हे सिविल अस्पताल में उपचार दिलवाया गया है। वहीं पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें