फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एशिया की सबसे बड़ी मैराथन में प्रीतम ने जीता कांस्य पदक

Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो नंबर-02कास्य पदक विजेता प्रीतम कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। गांव मढ़ाना के प्रीतम कुमार ने महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित एशिया की सबसे बड़ी मैराथन टाटा मुंबई मैराथन (21 किलोमीटर की दौड़) में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इस मैराथन में देश विदेशों के 10 हजार से ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया था। यह मैराथन छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनल से शुरू होकर मुंबई के कई हिस्सों से गुजरी। तेज गर्मी होने के कारण धावकों को थोड़ी समस्या भी हुई। प्रीतम कुमार कई साल से मैराथन का अभ्यास कर रहे हैं और देश के कई हिस्सों में मैराथन भी जीती है। प्रीतम खेल के साथ पढ़ाई भी करते हैं। वह महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में शारीरिक शिक्षा विभाग में मास्टर की डिग्री की पढ़ाई भी कर रहे हैं। एथलेटिक्स कोच डॉ. रमेश सिंधु ने बताया कि प्रीतम 3 साल से उनके पास ही अभ्यास कर रहे हैं। प्रीतम कुमार की इस उपलब्धि पर सोनू वर्मा ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें