फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अटेली को सब डिवीजन बनाने की मांग को लेकर कृषि मंत्री से मिले

Mon, 20 Jan 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में हमारा संविधान हमारा अ​​भियान के तहत  का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी अटेली। क्षेत्र के लोगों ने अटेली को सब डिवीजन व दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की मांग को लेकर मुहिम तेज कर दी है। इसको लेकर समाजसेवी अतरलाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महेंद्रगढ़ आए कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा से मिला और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अटेली को सब डिवीजन व दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की मांग की गई है। अतरलाल ने मंत्री को बताया कि अटेली तहसील उपमंडल बनने के सभी मापदंड पूरे है। अटेली 54 गांवों पर आधारित बड़ी तहसील है। यहां पुलिस स्टेशन, दो सरकारी व अनेक निजी काॅलेज हैं। पास में मिर्जापुर बाछौद में हवाई पट्टी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व हर तरफ से कनेक्टिविटी से संपूर्ण है। जनसंख्या व अन्य सभी नियम भी पूरे करती है। दस साल से राज्य सरकार ने जनता की इस मांग को लंबित किया हुआ है। राज्य सरकार के सौतेले व्यवहार को लेकर जनता में भारी रोष व्याप्त है इसलिए जनभावनाओं को ध्यान में रखकर राज्य सरकार को तत्काल अटेली को सब डिवीजन व दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की मांग पूरी करनी चाहिए। मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गौर से सुना व मांग पूरी करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, दान सिंह प्रजापत, कैलाश सेठ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें